
Computer Memory क्या है?
Computer Memory यह वह स्थान है जहाँ कंप्यूटर अपना सारा डेटा और निर्देश सुरक्षित रखता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें कभी भी उपयोग कर सके।
मेमोरी किसी भी कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण अंग है | इसका इस्तेमाल डाटा और प्रोग्राम को स्थायी (Permanent) या अस्थायी (Temporarily) रूप से संगृहीत (Storage) करने के लिए किया जाता है |
आसान उदाहरण: जैसे इंसानों के पास चीजों को याद रखने के लिए याददाश्त (दिमाग) होती है, वैसे ही कंप्यूटर के पास डेटा को सुरक्षित रखने के लिए मेमोरी होती है।
मेमोरी के प्रकार (Types of Memory) –
Memory को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा जाता है, जो इस प्रकार हैं:

(1) प्राथमिक मेमोरी (Primary Memory)
या
मुख्य मेमोरी (Main Memory) :-
– इस मेमोरी को मुख्य मेमोरी (Primary Memory) भी कहते हैं | मेमोरी किसी भी कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, जहाँ सूचना, डाटा तथा प्रोग्राम प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहते हैं |
प्राथमिक मेमोरी कंप्यूटर के अंदर रहता है तथा इसके डाटा और निर्देश (Information) का सी.पी.यू (CPU) के जरिये तीब्र उपयोग होता है, क्योंकि यह मेमोरी डायरेक्ट CPU से कम्युनिकेट (Communicate) करता है तथा हर समय कंप्यूटर से जुड़ा रहता है |
इसकी स्टोरेज छमता सिमित होती है | यह मेमोरी सामान्यतः अस्थायी (Volatile) मेमोरी है, क्योंकि इसमें डाटा तथा निर्देश कंप्यूटर बंद होने पर मिट जाता है |
इसके उदाहरण हैं : रजिस्टर (Registers), कैश मेमोरी (Cache Memory), रैम (RAM) तथा रोम (ROM).
लेकिन प्राइमरी मेमोरी में ROM एक स्थायी मेमोरी है, जो एक अपवाद(Exception) है | यह ROM, मेमोरी में हमेंशा के लिए डाटा या प्रोग्राम स्टोर होते हैं | अतः कंप्यूटर बंद होने पर भी ROM से डाटा नष्ट (Delete) नहीं होते हैं |
– रैम (RAM – Random Access Memory) :-
यह मेमोरी कंप्यूटर की अस्थायी (Volatile) मेमोरी होती है, इसे Temporarily Memory भी कहते हैं |
कंप्यूटर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला यह मेमोरी है | जब आप इनपुट डिवाइस से कुछ इनपुट देते हैं, तो डाटा प्रक्रिया से पहले रैम (RAM) में ही लोड (Load) होता है और CPU द्वारा आवश्यकतानुसार वहां से प्राप्त किया जाता है | RAM में डाटा या अनुदेश अस्थायी रूप से संगृहीत रहता है| अगर कंप्यूटर बंद हो जाता है, तो RAM में स्टोर डाटा या सूचना भी मिट (Delete) जाता है |
जब आप कंप्यूटर ऑन (ON) करते हैं तब ऑपरेटिंग सिस्टम (O.S) सबसे पहले Main Memory यानि की RAM में ही लोड होता है |
– अगर आपके कंप्यूटर या मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस में जितनी ज्यादा RAM होगी, आपका कंप्यूटर या अन्य डिजिटल डिवाइस उतना ही अच्छा परफॉर्म (Perform) करेगा |
रैम (RAM) मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं :-
(1) एस रैम (SRAM- Static RAM) :-
– यह एक ऐसी RAM है, जिसमें डाटा को रिफ्रेश (Refresh) करने की आवश्यकता नहीं होती | अतः जिसकी वजह से यह डाटा को मेमोरी में अधिक समय तक रखता है | इसकी गति DRAM- Dynamic RAM से अधिक होती है |
(2) डी रैम (DRAM- Dynamic RAM) :-
– RAM में सबसे अधिक साधारण DRAM है तथा इसके डाटा को बार-बार रिफ्रेश करने की जरुरत पड़ती है | यह एक सेकंड में लगभग हजारों बार रिफ्रेश होता है | बार-बार रिफ्रेश होने के कारण इसकी गति कम होती है |
– कैश मेमोरी (Cache Memory) :-
– यह मेमोरी Primary Memory तथा CPU के बीच स्थित होता है | इसका उपयोग बार-बार इस्तेमाल में आने वाले डाटा और निर्देशों को संगृहीत(Storage) करने में किया जाता है |
इस मेमोरी के कारण Primary Memory तथा CPU के बीच अवरोध गति दूर हो जाता है |
यह स्पीड (Speed), महंगा तथा छोटा स्टोरेज फॉर्म (Storage Form) है, लेकिन सबसे फ़ास्ट मेमोरी Registers होता है, फिर तब कैश मेमोरी (Cache Memory) होता है |
Primary Memory – Cache – CPU
– रोम (ROM – Read Only Memory) :-
– यह एक स्थायी स्टोरेज मेमोरी (Permanent Storage Memory) होती है तथा इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में डाटा को स्थायी रूप से हमेंशा के लिए स्टोर रखने के लिए किया जाता है |
कंप्यूटर का स्विच (Switch) ऑफ होने के बाद भी ROM में स्टोर डाटा नष्ट (Delete) नहीं होता है | अतः ROM स्थायी (Non-Volatile) मेमोरी कहलाती है |
ROM मेमोरी उपस्थित स्थायी डाटा, निर्देश या प्रोग्राम (BIOS- Basic Input-Output System) के नाम से जाना जाता है |
– रोम (ROM) के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं :-
(1) प्रोम (PROM- Programmable ROM) :-
– यह भी एक स्थायी मेमोरी है तथा यह एक ऐसी मेमोरी है, जिसमें एक बार डाटा स्टोर होने के बाद उन्हें मिटाया नहीं जा सकता और न ही परिवर्तन (Change) किया जा सकता है |
(2) ई- प्रोम (EPROM- Erasable PROM) :-
– यह भी एक स्थायी मेमोरी है, लेकिन इसमें स्टोर डाटा और प्रोग्राम को पराबैगनी किरणें (Ultravoilet rays) के द्वारा ही मिटाया जा सकता है और नए प्रोग्राम स्टोर किये जा सकते हैं |
(3) ई-ई प्रोम (EEPROM- Elecrically EPROM) :-
– यह भी स्थायी मेमोरी है, जिसमें मेमोरी से प्रोग्राम और डाटा को विधुतीय विधि से मिटाया जा सकता है |
आजकल, सहायक मेमोरी (Secondary or Auxiliary Memory) के रूप EEPROM का उपयोग बढ़ रहा है | इसे फ़्लैश मेमोरी (Flash Memory) भी कहा जाता है | अतः पेन ड्राइव (Pen drive) फ़्लैश मेमोरी का एक अच्छा उदाहरण है |
Note: ये सेमीकंडकटर मेमोरी (Semiconductor Memories) होती है | ये बहुत ही Faster होते हैं Secondary Memory की तुलना में | एक कंप्यूटर बिना Primary Memory के run नहीं कर सकती है |
(2) द्वितीयक या सहायक मेमोरी (Secondary or Auxiliary Memory) :-
– यह मेमोरी कंप्यूटर का भाग नहीं होता है, इसको कंप्यूटर में अलग से जोड़ा जाता जाता है | इसमें जो डाटा तथा तथा अनुदेशों को स्टोर किया जाता है वह स्थायी होता है, यानि की कंप्यूटर बंद होने पर भी इसमें स्टोर डाटा नष्ट (Delete) नहीं होता है | इसमें सेव (Save) फाइल या फ़ोल्डरों (Folders) को जरुरत पड़ने पर भविष्य में कभी भी खोलकर (Open) देखा जा सकता है |
यह मेमोरी पोर्टेबल (Portable) होता है | यानि इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है |
इस मेमोरी के कुछ खास उदाहरण हैं :-
– हार्ड डिस्क (Hard Disk)
– फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
– सीडी (CD- Compact Disk)
– डीवीडी (DVD- Digital Video/Versatile Disk)
– ऑप्टिकल डिस्क (Optical Disk)
– पेन ड्राइव या थम्ब ड्राइव (Pen Drive or Thumb Drive)
– फ़्लैश मेमोरी (Flash Memory)- eg. Memory Card, Pen Drive etc.
Note: ये सेमीकंडकटर मेमोरी (Semiconductor Memories)
कंप्यूटर मेमोरी में डाटा को निम्न तरीकों से पेश किया जाता है ( Data in computer memory is represented in the following ways ) :
1 Bit = Smallest unit of data
1 Nibble = 4 Bits
1 Byte = 8 Bits (2 Nibbles)
1024 Bytes = 1 KB (Kilobyte)
1024 KB = 1 MB (Megabyte)
1024 MB = 1 GB (Gigabyte)
1024 GB = 1 TB (Terabyte)
1024 TB = 1 PB (Petabyte)
1024 PB = 1 EB (Exabyte)
1024 EB = 1 ZB (Zettabyte)
1024 ZB = 1 YB (Yottabyte)
1024 YB = 1 Brontobyte
1024 Brontobytes = 1 Geopbyte
आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ( Some Important Points For You ) :
(1) Volatile Memory vs Non-Volatile Memory –
Volatile Memory: RAM (बिजली जाते ही डेटा मिट जाता है)
Non-Volatile Memory: ROM, Hard Disk (डेटा सुरक्षित रहता है)
(2) RAM vs ROM –

(3) Memory Hierarchy –
Registers → Cache → RAM → Secondary Memory
(4) Virtual Memory क्या है?
जब RAM भर जाती है, तब Hard Disk को RAM की तरह अस्थायी मेमोरी के रूप में उपयोग किया जाता है, इसे Virtual Memory कहते हैं।
(5) Cache Memory Levels –
CPU की performance में महत्वपूर्ण भूमिका होती है
इसके प्रकार: L1, L2, L3 Cache
(6) Memory Units in Series –
Bit → Byte → KB → MB → GB आदि
(7) Real-Life Examples –
🔹 RAM (अस्थायी मेमोरी)
👉 उदाहरण: पढ़ाई की मेज (Study Table)
आप सिर्फ वही किताबें रखते हैं जो अभी उपयोग में हैं
जल्दी access मिलता है, लेकिन जगह कम होती है
काम खत्म होने पर चीजें हटा दी जाती हैं
✔️ RAM भी ऐसे ही काम करती है:
काम करते समय data को अस्थायी रूप से store करती है
🔹 Hard Disk (स्थायी मेमोरी)
👉 उदाहरण: अलमारी (Cupboard / Almirah)
इसमें आप लंबे समय तक सामान रखते हैं
हर समय उपयोग नहीं होता, लेकिन सुरक्षित रहता है
उपयोग न करने पर भी data बना रहता है
✔️ Hard Disk भी ऐसे ही काम करती है:
data को स्थायी रूप से store करती है
(8) Registers क्या हैं?
Registers बहुत छोटी memory units होती हैं जो CPU के अंदर होती हैं।
ये सबसे तेज मेमोरी होती हैं और data व instructions को थोड़े समय के लिए store करती हैं ताकि जल्दी processing हो सके।
(9) Secondary Storage Memory के प्रकार –
Solid State: SSD, Pen Drive
Magnetic: Hard Disk
Optical: CD, DVD
(10) Memory Leak क्या है?
जब कोई program memory का उपयोग करता है लेकिन बाद में उसे खाली (release) नहीं करता, तो उसे Memory Leak कहते हैं।
👉 उदाहरण:
जैसे पानी टंकी से निकलता रहे और वापस जमा न हो, वैसे ही memory बेकार होती जाती है।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
(1) किसी भी कंप्यूटर में कितने तरह की मेमोरी पायी जाती है ?
(a) 16 (b) 6
(c) 2 (d) 9
(e) 5
(2) मेमोरी शब्द किससे सम्बंधित है ?
(a) स्टोरेज से (b) कंट्रोल से
(c) इनपुट से (d) आउटपुट से
(e) लॉजिक से
(3) RAM का पूरा नाम क्या है ?
(a) Read Access Memory (b) Risk Access Model
(c) Radom Access Memory (d) Random Access Model
(e) इनमें से कोई नहीं
(4) इनमें सबसे तेज (Fast) मेमोरी कौन सा है ?
(a)Registers (b) Cache
(c) RAM (d) CD
(e) इनमें से कोई नहीं
(5) कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी कौन सी होती है ?
(a) हार्डवेयर (b) सॉफ्टवेयर
(c) बाहरी (d) भीतरी
(e) उपर्युक्त सभी
(6) CD-RW का पूरा नाम क्या है ?
(a) Cost Disk- Read Write (b) Compact Drum Rawritable
(c) Compact Disk – Rewwritable (d) Compact Diskette- Read Write
(e) इनमें से कोई नहीं
(7) DVD का उदाहरण क्या है ?
(a) आउटपुट डिवाइस (b) ऑप्टिकल डिस्क
(c) हार्ड डिस्क (d) इनपुट डिवाइस
(e) उपर्युक्त सभी
(8) CD से आप ——–सकते हैं |
(a) लिख (b) नष्ट
(c) पढ़ (d) पढ़ और लिख
(e) या तो पढ़ या लिख
(9) USB संग्रह युक्ति का कौन सा प्रकार है ?
(a) द्वितीयक (b) तृतीयक
(c) डिस्क (d) कैश
(e) सहायक
(10) स्टोरेज डिवाइस इनमें से कौन सी नहीं है ?
(a) प्रिंटर (Printer) (b) डीवीडी (DVD)
(c) रैम (RAM) (d) रोम (ROM)
(e) फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
(11) कौन सा डिवाइस डाटा एवं प्रोग्राम के बिच अंतर प्रदर्शित करता है ?
(a) मेमोरी (b) इनपुट डिवाइस
(c) माइक्रो प्रोसेसिंग (d) आउटपुट डिवाइस
(e) उपर्युक्त सभी
(12) कंप्यूटर में सूचना (Information) किस रूप में जमा होता है ?
(a) Matter (b) File
(c) Floppy (d) Directories
(e) Web Cam
(13) किसी स्टोरेज मीडिया में स्टोर की जा सकने वाली डाटा की अधिकतम मात्रा को क्या कहते हैं
(a) सीडी स्टोरेज (b) मैग्नेटिक स्टोरेज
(c) ऑप्टिकल स्टोरेज (d) स्टोरेज छमता
(e) इनमें से कोई नहीं
(14) ” Static RAM ” के लिए सही है –
(a) ROM कहते हैं (b) Static RAM में वंचित किये गए आंकड़ें स्थिर रहते हैं
(c) CD (d) फ्लॉपी डिस्क
(e) उपर्युक्त सभी
(15) मेमोरी डाटा रजिस्टर इनमें से किसे होल्ड कर अपने पास रखता है ?
(a) सिग्मेंट नंबर (Sigment Number) (b) मेमोरी लोकेशन (Memory Location)
(c) ट्रांजिस्टर का नंबर (d) DVD area
(e) Virtual Location
(16) यूजर के द्वारा इनपुट की गयी सूचना इनमें से कहा जमा (Stored) होती है ?
(a) फ्लॉपी डिस्क में (b) डाटा मेमोरी रजिस्टर
(c) मेमोरी एड्रेस रजिस्टर (d) मेमोरी एक्सेस रजिस्टर
(e) मेमोरी अरिथमेरिट रजिस्टर
(17) प्रोग्राम मेमोरी इनमें से क्या जमा करता है ?
(a) डाटा (b) प्रोग्राम
(c) रिजल्ट (d) उपर्युक्त तीनों
(e) इनमें से कोई नहीं
(18) किस स्टोरेज डिवाइस को रील में लपेटकर रखा जाता है ?
(a) CD ROM (b) Floppy Disk
(c) Magnetic Tape (d) Hard Disk
(e) DVD
(19) एक RAM में कितने साइकिल राइट होते हैं ?
(a) 100 (b) 10
(c) 1000 (d) 1010
(e) 1
(20) CD – ROM निम्न में से किसका उदाहरण है –
(a) Magnetic Disk (b) Optical memory
(c) Magnetic Tape (d) Winchester Disk
(e) इनमें से कोई नहीं
ANSWERS (1)-c (2)-a (3)-c (4)-a (5)-d (6)-c (7)-b (8)-d (9)-a (10)-a(11)-c (12)-b(13)-d
(14)-b (15)-c (16)-b (17)-d (18)-c (19)-e (20)-b
