
इनपुट तथा आउटपुट डिवाइस ( Input and Out-Put Devices ) :
किसी भी कंप्यूटर सिस्टम के लिए इनपुट तथा आउटपुट का होना अनिवार्य है, बिना इसके एक कंप्यूटर कोई भी कार्य नहीं कर सकता |
उपयोगकर्ता कंप्यूटर को डेटा तथा निर्देश इनपुट डिवाइस के जरिये देता है | डेटा प्रोसेस के बाद कंप्यूटर द्वारा दिया गया परिणाम (Result) आउटपुट डिवाइस के जरिऐ प्राप्त किया जाता है |
दुनिया का हर कंप्यूटर सिस्टम तभी काम करता है जब उसे इनपुट मिलता है और वह आउटपुट देता है।
अगर इनपुट नहीं होगा, तो आउटपुट भी नहीं मिलेगा और काम भी नहीं होगा।
इनपुट डिवाइस (Input Device) :-
इनपुट डिवाइस एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा डेटा व अनुदेशों को कंप्यूटर में डाला जाता है, इनपुट डिवाइस कहलाता है |
इनपुट डिवाइस वे हार्डवेयर उपकरण होते हैं जिनकी मदद से हम कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देते हैं। ये डिवाइस उपयोगकर्ता की जानकारी को डिजिटल फॉर्म में बदलकर सिस्टम तक पहुँचाता हैं।
इनपुट के रूप में – टेक्स्ट (Text, Typing), आवाज (Sound, Voice) , चित्र (Image) , सॉफ्टवेयर प्रोग्राम आदि हो सकता है |

कुछ प्रमुख इनपुट डिवाइस निम्नलिखित इस प्रकार है (Some major input devices are as follows) :
कीबोर्ड (Keyboard)
माउस (Mouse)
ट्रैकबॉल (Trackball)
ट्रैकपैड (Trackpad)
ग्राफिक्स टैबलेट (Graphics Tablet)
लाइट पेन (Light Pen)
स्कैनर (Scanner)
जॉयस्टिक (Joystick)
माइक्रोफोन (Microphone)
टच स्क्रीन (Touch Screen)
स्मार्ट कार्ड रीडर (Smart Card Reader)
बारकोड रीडर (Barcode Reader)
स्मार्ट कार्ड + एनएफसी रीडर (Smart Card + NFC Reader)
ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) (OCR – Optical Character Recognition)
एमआईसीआर (मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकग्निशन) (MICR – Magnetic Ink Character Recognition)
डिजिटल पेन (Digital Pen)
वॉइस रिकग्निशन डिवाइस (Voice Recognition Device)
फेस रिकग्निशन सिस्टम (Face Recognition System)
ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) (OMR – Optical Mark Recognition)
वीआर कंट्रोलर्स (वर्चुअल रियलिटी) (VR Controllers – Virtual Reality)
बायोमेट्रिक सेंसर (Biometric Sensor)
वेबकैम (Webcam)
आई ट्रैकर (आई मूवमेंट कंट्रोल) (Eye Tracker – Eye Movement Control)
फिंगरप्रिंट स्कैनर (Fingerprint Scanner)
आउटपुट- डिवाइस (Output Device) :-
आउटपुट- डिवाइसऐसे उपकरण हैं जो प्रोसेस के उपरांत डेटा या परिणाम को देख सकते हैं | इसके द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से जानकारी (Information) को प्रदर्शित या ग्रहण करते हैं |
आउटपुट डिवाइस वह उपकरण होता है जो कंप्यूटर के अंदर प्रोसेस किए गए डेटा को उपयोगकर्ता तक पहुँचाता है और उसे दिखाकर, सुनाकर या प्रदर्शित करके प्रस्तुत करता है।

कुछ प्रमुख आउटपुट डिवाइस निम्नलिखित इस प्रकार है (Some major output devices are as follows) :
मॉनिटर (Monitor)
प्रिंटर (Printer)
हेडफोन (Headphones)
स्पीकर (Speaker)
प्लॉटर (Plotter)
डिजिटल प्रोजेक्टर (Digital Projector)
स्क्रीन इमेज प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)
लेजर प्रिंटर (Laser Printer)
GPS डिस्प्ले डिवाइस (GPS Display Device)
इंकजेट प्रिंटर (Inkjet Printer)
LED / LCD डिस्प्ले (LED / LCD Display)
साउंड बार (Sound Bar)
ई-पेपर डिस्प्ले (E-paper Display – e-book readers में उपयोग होता है)
डिजिटल साइनेज डिस्प्ले (Digital Signage Display – विज्ञापन स्क्रीन)
प्लॉटर प्रिंटर (Plotter Printer – बड़े डिजाइन प्रिंट करने के लिए)
थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer – बिलिंग मशीनों में उपयोग)
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer)
3D प्रिंटर (3D Printer)
हेड माउंटेड डिस्प्ले (Head Mounted Display – HMD)
टैक्टाइल आउटपुट डिवाइस (Tactile Output Device – स्पर्श आधारित फीडबैक)
वॉइस आउटपुट डिवाइस (Voice Output Device – Text-to-Speech सिस्टम)
स्मार्ट टीवी (Smart TV – डिस्प्ले डिवाइस के रूप में)
वीआर हेडसेट (VR Headset – Virtual Reality आउटपुट)
एआर ग्लासेस (AR Glasses – वास्तविक दुनिया में डिजिटल चीजें जोड़ना)
ब्रेल डिस्प्ले (Braille Display – दृष्टिहीन उपयोगकर्ताओं के लिए)
हैप्टिक फीडबैक डिवाइस (Haptic Feedback Device – वाइब्रेशन आउटपुट)
ऐसे डिवाइस है जो इनपुट तथा आउटपुट दोनों ही हैं (Devices that act as both input and output devices ) :
– कुछ उपकरण ऐसे हैं जो इनपुट और आउटपुट दोनों उपकरणों के रूप में काम कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

स्मार्टफोन (Smartphone)
टच स्क्रीन (Touch Screen – इनपुट भी देता है और आउटपुट भी दिखाता है)
एटीएम मशीन (ATM Machine)
स्मार्टवॉच (Smartwatch)
टैबलेट (Tablet)
मॉडेम (Modem – डेटा भेजता और प्राप्त करता है)
नेटवर्क कार्ड (Network Card – NIC)
ब्लूटूथ डिवाइस (Bluetooth Device)
गेम कंसोल (Game Console)
हेडसेट (Headset – हेडफोन + माइक्रोफोन)
पीओएस मशीन (POS Machine – बिलिंग और कार्ड इनपुट के लिए)
बायोमेट्रिक डिवाइस (Biometric Device – फिंगरप्रिंट इनपुट और परिणाम दिखाता है)
मल्टीफंक्शन प्रिंटर (Multifunction Printer – प्रिंट और स्कैन करता है)
फैक्स मशीन (Fax Machine)
यूएसबी ड्राइव (USB Drive – डेटा पढ़ना और लिखना)
एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव (External Hard Drive)
साउंड कार्ड (Sound Card)
इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड (Interactive Whiteboard)
वीआर हेडसेट (VR Headset)
एआर ग्लासेस (AR Glasses)
::वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)::
(1) कौन-सा इनपुट डिवाइस आमतौर पर Gaming and simulation के लिए उपयोग किया जाता है?
(a) Mouse (b) Scanner
(c) Joystick (d) Microphone
(e) इनमे से कोई नहीं
(2) निम्नलिखित में से कौन-सा इनपुट डिवाइस नहीं है?
(a) मॉनिटर (b) कीबोर्ड
(c) स्कैनर (d) माउस
(e) a तथा b
(3) निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण Graphical data को input के रूप में computer में प्रवेश करने के लिए उपयोग होता है?
(a) मॉनिटर (b) कीबोर्ड
(c) स्कैनर (d) माउस
(e) प्रिंटर
(4) निम्नलिखित कौन-सा input device विशेष रूप से कपड़ो पर छपे हुए barcode को scan करने के लिए प्रयोग किया जाता है?
(a) Barcode Reader (b) Joystick
(c) Track Ball (d) Keyboard
(e) Printer
(5) Speech Recognition के लिए उपयोग किया जाने वाला input device कौन-सा है?
(a) Mouse (b) Microphone
(c) Scanner (d) Keyboard
(e) Printer
(6) Biometric data इनपुट करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण उपयोग किया जाता है?
(a) मॉनिटर (b) कीबोर्ड
(c) स्कैनर (d) माउस
(e) फिंगरप्रिंट स्कैनर
(7) Touch Screen किस प्रकार का input and output devices है?
(a) केवल आउटपुट (b) केवल इनपुट
(c) केवल a (d) इनपुट तथा आउटपुट दोनों
(e) इनमे से कोई नहीं
(8) कौन-सा इनपुट डिवाइस Video call के लिए उपयोग किया जाता है?
(a) वेबकैम (Webcam) (b) कीबोर्ड
(c) माउस (d) जोस्टिक
(e) उपर्युक्त सभी
(9) कौन-सा इनपुट डिवाइस कंप्यूटर स्क्रीन पर cursor को move करता है?
(a) Keyboard (b) Mouse
(c) Printer (d) Speaker
(e) a & b
(10) कौन-सा डिवाइस डॉक्यूमेंट को digital form में बदलता है?
(a) Printer (b) Scanner
(c) Speaker (d) Monitor
(e) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b) Scanner
(11) निम्न में से कौन-सा आउटपुट डिवाइस है?
(a) Scanner (b) Keyboard
(c) Monitor (d) Mouse
(e) उपर्युक्त सभी
(12) किस डिवाइस से आवाज (sound) सुनी जाती है?
(a) Microphone (b) Speaker
(c) Scanner (d) Keyboard
(e) a तथा b दोनों
(13) निम्न में से कौन-सा इनपुट डिवाइस नहीं है?
(a) Keyboard (b) Mouse
(c) Monitor (d) Scanner
(e) इनमें से कोई नहीं
(14) कौन-सा input device voice input लेता है?
(a) Speaker (b) Microphone
(c) Monitor (d) Printer
(e) Keyboard
(15) कौन-सा डिवाइस data को hard copy में बदलता है?
(a) Monitor (b) Printer
(c) Mouse (d) Keyboard
(e) Laptop
(16) कौन-सा input device गेम कंट्रोल करने में उपयोग होता है?
(a) Joystick (b) Printer
(c) Monitor (d) Speaker
(e) इनमें से कोई नहीं
(17) कौन-सा डिवाइस barcode scan करने में उपयोग होता है?
(a) Keyboard (b) Barcode Reader
(c) Mouse (d) Monitor
(e) a & b
(18) Microphone किस प्रकार का device है?
(a) Output (b) Input
(c) Storage (d) None
(e) a तथा b दोनों
(19) Touch Screen का उपयोग किस लिए होता है?
(a) केवल input (b) केवल output
(c) दोनों (d) none
(e) इनमें से कोई नहीं
(20) कौन-सा device computer में data display करता है?
(a) Printer (b) Monitor
(c) Scanner (d) Mouse
(e) Mobile
ANSWERS (1)- c (2)- a (3)-c (4)-a
(5)- b (6)- e (7)- d (8)- a (9)-b
(10)-b (11)-c (12)-b (13)-c (14)-b
(15)-b (16)-a (17)-b (18)-b (19)-c (20)-b
