AI – Hacking Attacks ने IT कंपनियों, IT leaders और आम लोगों के लिए चिंता और परेशानी बढ़ा दी है। AI-Powered Cybercrime तेजी से बढ़ रहा है – इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है।

आज के इस समय में AI ने जहाँ हमारे काम को आसान बनाया है, वहीं इसने कुछ नई चुनौतियाँ भी पैदा कर दी हैं। यहाँ बात हो रही है साइबर अटैक की। आजकल AI की मदद से साइबर अटैक करना पहले से और ज्यादा आसान हो गया है।

हाल ही में जारी एक साइबर वारफेयर रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के लगभग 100 में से 80 IT विशेषज्ञ मानते हैं कि AI अब एक बड़ा सुरक्षा खतरा बन चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर युद्ध अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, क्योंकि कंपनियों, अर्थव्यवस्था और लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यह रिपोर्ट बड़ी संस्थाओं में काम करने वाले 1,900 IT निर्णय लेने वाले लोगों के सर्वे पर आधारित है।

तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि AI से होने वाले साइबर हमले बहुत तेज होते हैं, और अब कम अनुभव वाले हैकर भी आसानी से बड़े और खतरनाक हमले कर सकते हैं। इसी कारण सुरक्षा टीमों के लिए इन्हें पहचानना और रोकना मुश्किल होता जा रहा है।

जैसे-जैसे लोग AI पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं, वैसे-वैसे खतरे भी बढ़ रहे हैं। आज लगभग 80% IT विशेषज्ञ मानते हैं कि AI से जुड़े साइबर हमले उनकी संस्थाओं के लिए एक गंभीर चिंता बन चुके हैं।

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि अब आम लोग भी AI की मदद से शक्तिशाली साइबर हमले कर सकते हैं। पहले यह काम केवल बड़ी संस्थाएँ या बहुत कुशल हैकर ही कर पाते थे। इस वजह से IT विशेषज्ञों और आम लोगों दोनों में चिंता बढ़ रही है।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि जैसे-जैसे AI विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर हमले भी ज्यादा उन्नत होते जा रहे हैं। एक तरफ AI सुरक्षा उपकरणों को बेहतर बना रहा है, तो दूसरी तरफ यह हैकरों के लिए नए और उन्नत तरीकों से हमला करना भी आसान बना रहा है।

इसी कारण आज बड़ी हो या छोटी, हर कंपनी पहले से ज्यादा चिंतित है, क्योंकि अब खतरा सिर्फ अनुभवी हैकरों से ही नहीं बल्कि कम अनुभव वाले हमलावरों से भी है।

1️⃣ हमेशा मजबूत और अलग पासवर्ड का उपयोग करें :
पासवर्ड में अक्षर, संख्या और विशेष चिन्ह का उपयोग करें।
जैसे: Mj@32146#

2️⃣ Two-Factor Authentication (2FA) चालू करें :
अपने सोशल मीडिया, ईमेल और बैंकिंग ऐप्स में 2FA चालू करें।
इससे आपका अकाउंट डबल सुरक्षा में रहेगा।

3️⃣ किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें :
अनजान मैसेज, ईमेल या व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करने से बचें।
हैकर अक्सर फर्जी लिंक और फिशिंग मैसेज भेजते हैं।

4️⃣ सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेट रखें :
अपने मोबाइल, लैपटॉप, सिस्टम, टैबलेट और ऐप्स को हमेशा नए वर्जन में अपडेट रखें।
अपडेट में सुरक्षा सुधार होते हैं, जिससे साइबर हमलों का खतरा कम हो जाता है।

5️⃣ जहाँ तक हो सके एंटीवायरस और सुरक्षा टूल का उपयोग करें :
विश्वसनीय एंटीवायरस और फायरवॉल का उपयोग करें।
ये खतरनाक फाइलों और हैकिंग के प्रयासों को पहचानने में मदद करते हैं।

6️⃣ अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें :
अपना पासवर्ड, OTP और बैंक डिटेल्स किसी को भी न बताएं।
कोई भी कंपनी फोन पर OTP नहीं मांगती

7️⃣ जहाँ तक हो सके पब्लिक Wi-Fi से बचें :
पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग या जरूरी लॉगिन न करें।
कोशिश करें कि अपना मोबाइल डेटा ही इस्तेमाल करें।
जरूरत पड़ने पर VPN का उपयोग कर सकते हैं।

8️⃣ पब्लिक जगहों पर अनजान चार्जर का उपयोग न करें :
किसी अनजान जगह या पब्लिक प्लेस पर अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्जर से कनेक्ट न करें।
ऐसे चार्जर के जरिए आपका डेटा चोरी हो सकता है और सिस्टम हैक हो सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *