कम्प्यूटर परिचय ( Introduction to Computer ):-

कम्प्यूटर क्या है (What is Computer) ?
कम्प्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन ( Automatic Electronic Machine ) है, जो डेटा स्वीकार (Accept ) करता है, उसे स्टोर करता है, दिए गए निर्देशों के अनुसार उनका प्रोसेस करता है तथा प्रोसेस परिणामों को आवश्यक्तानुसार आउटपुट (Output ) के रूप में निर्गत (Provide ) करता है | OR
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मशीन है जो इनपुट लेता है, उसे प्रोसेस करता है और उसे पूर्ण आउटपुट के रूप में देता है।
इनपुट (Input) → कंप्यूटर को दिया जाने वाला डेटा (कीबोर्ड, माउस, टच स्क्रीन या अन्य उपकरणों से)।
प्रोसेस (Process) → कंप्यूटर उस डेटा को प्रोसेस करता है।
आउटपुट (Output) → अंतिम परिणाम (Result) स्क्रीन पर प्रदर्शित (Displays) होता है |

कम्प्यूटर का जनक ( Father of Computer ) –
कम्प्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कहा जाता है, इनका जन्म लन्दन में हुआ था | यह एक गणित ( Maths ) के प्रोफेसर थे जिन्होंने 19वीं सदी में कम्प्यूटर का खोज किया |
शुरू में ये कम्प्यूटर आकार में बहुत बड़ी थी जो भाप द्वारा चलती थी | इस मशीन द्वारा प्रोग्राम (Program) को स्टोर किया जा सकता था, साथ साथ गणना करने और परिणाम को प्रिंट (Print) करने के लिए भी ये मशीन सही थी | चार्ल्स बैबेज इस मशीन को एनालिटिकल इंजन ( Analytical Engine ) का नाम दिया था |
कम्प्यूटर का फूल फार्म ( Full Form Of Computer ) :
हिंदी में इंग्लिश में
• सी – आम तौर पर • C – Commonly
• ओ – संचालित • O – Operate
• एम – मशीन • M – Machine
• पी – विशेष रूप से • P – Particularly
• यु – प्रयुक्त • U – Used
• टी – तकनीकी • T – Technical
• ई – शैछणीक • E – Educational
• आर – अनुसंधान • R – Research
कम्प्यूटर का वर्गीकरण (Classification of Computer ) –
कम्प्यूटर मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है :
कम्प्यूटर :- 1. हार्डवेयर
2. सॉफ्टवेयर
1. हार्डवेयर (Hardware ) :-
कम्प्यूटर के वह सभी भौतिक भाग ( Physical Parts ) जिन्हें हम देख सकते हैँ और छू ( Touch ) कर महसूस कर सकते हैँ, हार्डवेयर कहलाते हैँ|
जैसे- मॉनीटर (Monitor), की-बोर्ड (Keyboard), प्रिंटर (Printer), माउस (Mouse), स्पीकर (Speeker) आदि |
2. सॉफ्टवेयर ( Software):-
कम्प्यूटर के वह सभी भाग जिन्हें हम भौतिक रूप से देख नहीं सकते, और ना ही उसे छू सकते हैँ, उन्हें सॉफ्टवेयर कहते हैँ|
अनुदेशों ( Instructions ) और प्रोग्रामों ( Programs ) का समूह जो कम्प्यूटर को यह बतलाता है की उसे क्या और कैसे करना है, सॉफ्टवेयर कहलाता है|
* सॉफ्टवेयर (Software ) को फिर से दो भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है :-
:: सॉफ्टवेयर ::
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software )
2. अप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software )
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software ) :-
– सॉफ्टवेयर का वह भाग जो प्रोग्राम- कंप्यूटर को चलने , उसको कण्ट्रोल करने , उसके विभिन्न भागों की देख भाल करने और उसकी सभी छमताओं को बहुत ही अच्छे से उपयोग करने के लिए बनाये गए हैं, उनको सिस्टम सॉफ्टवेयर कहा जाता है| जैसे : ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System ) , लैंग्वेज ट्रांसलेटर (Language Translator ) , यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility Software ) आदि |
2. अप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (एप्लीकेशन Software ) :-
यह सॉफ्टवेयर उन सभी प्रोग्राम को कहा जाता है , जिनसे आप अपना रोज मर्रा का काम करते हैं और जो हम सब विशेष रूप से अलग अलग कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं | जैसे :- मेडिकल सॉफ्टवेयर ( Medical Software ) , इंटरटेंमेंट सॉफ्टवेयर (Entertainment Software ) , कोरल ड्रा (Corel Draw ) , एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (Accounting Software ) आदि |
कंप्यूटर का कार्य (Functions Of Computer ) :-
– कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन है , जो निम्न 3 तरीके से कार्य करता है जो इस प्रकार है :-यह इनपुट डेटा स्वीकार करता है , उसे भंडारित (Store )करता है , दिए गए निर्देशों के अनुरूप उनका विश्लेषण (Processing ) करता है,विश्लेषित परिणामों को आवश्यकता के अनुसार सुचना या आउटपुट रिजल्ट के रूप में निर्गत (Out ) करता है |
कंप्यूटर के भागों का नाम – Computer parts Name:
प्रोसेसर – Micro Processor.मदर बोर्ड – Mother Board.मेमोरी – Memory.हार्ड डिस्क – Hard Disk Drive.मॉडेम – Modem.साउंड कार्ड – Sound Card.मॉनिटर – Monitor.की-बोर्ड/ माउस – Keyboard/Mouse.
कंप्यूटर की विशेषता ( Characteristics Of Computer ) :-
– कंप्यूटर की कुछ ख़ास विशेषताएँ इस प्रकार हैं :-
- गति (Speed )
- संग्रहण छमता (Storage Capacity )
- गोपनीयता (Security )
- स्वचालन (Automatic )
- कागज की बचत (Paper Less )
- याद रखने की छमता (High Memory Capacity )
- थकता नहीं (Never Tired )
- शुद्धता (Accuracy )
- विश्वासनीयता (Trustable )
- भविष्य की जानकारी (Future Technology Indicate )
कंप्यूटर के उपयोग (Applications Of Computer ) :-
– इस आधुनिक युग में कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर जगह किया जा रहा है | अतः कुछ खास छेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग निम्नलिखित है :
- संचार में (In Communications Technology )
- शिक्षा (Education )
- बैंकों में (Banks )
- मनोरंजन (Entertainments )
- मौसम की जानकारी (Weather Forecasting )
- चिकित्सा (Medicals )
- आरछण (Reservation )
- अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी (Space Technology )
- रोबोट्स में (In Robotics )
- किसी भी जगह को पता लगाने में (Trace Any Location )
- सभी उद्योगों में (All Companies or Industries and Offices )
- भविष्य की जानकारी पता करने में (In Future Knowledge )
- एयरपोर्ट ( Airports )
- ऑनलाइन व्यापार में (Online Business )
:: वस्तुनिष्ट प्रश्न (Objective Questions) ::
(1) कंप्यूटर साक्छरता दिवस कब मनाया जाता है ?
(a) 1 जनवरी (b) 22 जनवरी
(c) 1 दिसंबर (d) 2 दिसंबर
(e) 16 दिसंबर
(2) मल्टी- प्रोसेसिंग (Multi-processing ) क्या होती है ?
(a) बिना किसी प्रोसेसर के (b) एक प्रोसेसर द्वारा
(c) एक से अधिक प्रोसेसर द्वारा (d) दो डिस्क के द्वारा
(e) इनमे से कोई नहीं
(3) इनपुट का आउट-पुट में रूपांतरण किया जाता है ?
(a) मेमोरी द्वारा (b) सी.पी.यू -द्वारा
(c) पेरिफेरल द्वारा (d) इनपुट और आउट-पुट द्वारा
(e) उपर्युक्त सभी
(4) देश का प्रथम कंप्यूटर साछर (Computer Literate ) जिला कौन सा है ?
(a) मलप्पुरम (केरल) (b) बिल्लुपुराम
(c) थिरुवालपुर (d) अनोकुलम
(e) बेंगलुरु
(5) ——–कच्चे तथ्य (Raw Facts) बताता है, जबकि ——–, से डेटा अर्थपूर्ण बन जाता है | (IAS)
(a) सूचना, बिट्स (b) सूचना, रिपोर्टिंग
(c) रिकार्ड्स , बाइट्स (d) बिट्स, बाइट्स
(e) डेटा, सूचना
(6) पैकमैन नामक प्रसिद्ध कंप्यूटर किस काम के लिए बना था ?
(a) बैंक (b) शेयर बाजार
(c) खेल (d) पुस्तक प्रकाशन
(e) इनमे से कोई नहीं
(7) भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?
(a) आर्यभट्ट (b) सिद्दार्थ
(c) अशोक (d) बुद्ध
(e) बर्जेश
(8) की – बोर्ड में ‘Function Key’ की संख्या कितनी होती है ?
(a) 16 (b) 12
(c) 36 (d) 17
(e) 11
(9) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बिच सम्बन्ध बनाने की तकनीक या सुविधा को क्या कहा जाता है ?
(a) इंटरनेट (b) ईप्रोम
(c) इण्टरकॉम (d) सी डी रैम
(e) इंटरफ़ेस
(10) एक अनुमान के अनुसार विश्व की 70% आबादी जिस वर्ष तक नगरों में सिमट जाएगी, वह है ?
(a) 2022 (b) 2035
(c) 2050 (d) 2060
(e) 2045
(11) डेटा प्रोसेसिंग का क्या अर्थ है ?
(a) डेटा को सजाना (b) डेटा संग्रहण
(c) डेटा को बेकार करना (d) डेटा को उपयोगी बनाना
(e) उपर्युक्त सभी
(12) कंप्यूटर प्रोसेस द्वारा सूचना (Information) में परिवर्तित करता है –
(a) इनपुट को (b) नंबर को
(c) डेटा को (d) प्रोसेसर को
(e) उपर्युक्त सभी
(13) इनमे से कौन कंप्यूटर का गुण नहीं है ?
(a) गोपनीयता (b) बुद्धिहीन
(c) जल्द निर्णय लेने की छमता (d) विविधता
(e) इनमे से कोई नहीं
(14) कंप्यूटर में डेटा (Data) किसे कहते हैं ?
(a) चिन्ह को (b) संख्या को
(c) चिन्ह व संख्यात्मक सूचना (d) दी गयी सूचना को
(e) इनमे से कोई नहीं
(15) भारत का पहला कंप्यूटर कहाँ स्थापित किया गया था ?
(a) भारतीय सांखियेकी संस्थान , कोलकाता (b) भारतीय विज्ञान संस्थान , बेंगलुरु
(c) इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी , बर्नपुर (d) भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान , दिल्ली
(e) एन. आई. टी. जमशेदपुर
(16) दस्तावेज को बंद करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है ?
(a) Ctrl + Q (b) Ctrl + W
(c) Ctrl + C (d) Alt + F4
(e) Alt + F3
(17) कंप्यूटर का हिंदी नाम क्या है ?
(a) गणना करने वाला (b) पारी – गणक
(c) संगणक (d) हिसाब लगाने वाला
(e) इनमे से कोई नहीं
(18) Ctrl , Shift , और Alt को कौन सी कुंजियाँ कहते हैं ?
(a) जॉयस्टिक (Joystic ) (b) फंक्शन (Function)
(c) मॉडिफाइयर (Modifier) (d) अल्फ़ा न्यूमेरिक (Alfa – Numeric )
(e) उपर्युक्त सभी
(19) अधिकांश प्रोडक्ट्स पर प्रिंटेड लाइनों के पैटर्न को क्या कहते हैं ?
(a) प्राइज़ेस (Prices) (b) स्कैनर्स (Scanners)
(c) कोड (Code) (d) बारकोड (Barcode)
(e) एम.आर. पी. (MRP)
(20) इनफार्मेशन (Information) का कलेक्शन क्या होता है ?
(a) प्रिंट-आउट (b) फाइल
(c) पाथ (d) प्रिंटर
(e) माउस
ANSWERS
(1)- d (2)- c (3)- b (4)-a
(5)- e (6)- c (7)- b (8)- b
(9)- e (10)-c (11)-d (12)-c
(13)-b (14)-c (15)-a (16)-b
(17)-c (18)-c (19)-d (20)-b
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺

मुजतबा अंसारी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर तथा The Tech Earth के संस्थापक (Founder) और CEO हैं। वे तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सॉफ्टवेयर, साइबर सुरक्षा, ब्लॉगिंग, हेल्थ टेक, एग्री टेक और डिजिटल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को नई तकनीकों और डिजिटल दुनिया की नवीनतम जानकारियों से अपडेट रखना है।
